Blog of the Week – Rahagiri
इस सप्ताह ब्लॉग ऑफ द वीक में आपको ऐसे ब्लॉग से रूबरू कराने जा रहे है, जो ट्रेवल से जुड़ा है। इस सप्ताह के ब्लॉग का नाम है राहगिरी। राहगिरी ब्लॉग जैसा नाम से प्रतीत हो रहा है एक ट्रेवल ब्लॉग है, जिसका संपादन डा० कायनात क़ाज़ी कर रहीं है। यह ब्लॉग हिन्दी व अंग्रजी दोनो भाषा में है, इसकी स्थापना अप्रैल 2016 में की गई थी।
स्वीडन, पेरिस और एम्स्टर्डम, भारत और यूरोप के 18 राज्यों सहित कायनात जी लगभग 104646 किलोमीटर तक यात्रा कर चुकीं है। अपनी यात्रा के अनुभवों को उन्होने अपने ब्लॉग में बखूबी वर्णन किया है। अगर आप दुनिया के बारे जानने के शौकिन है तो यह ब्लॉग आपके लिए ही है। यहां पर आपको देश व दुनिया के जहां पर कायनात जी यात्रा कर चुकीं है, वहां के बारे में विस्तार से समझाने का प्रयास किया है।
सबसे अच्छी बात यह है कि यदि आप कहीं घूमने का मन बना रहे है तो भी ये ब्लॉग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा इतिहास में रूचि रखने वालों के लिए भी ब्लॉग बेस्ट है। कायनात जी ने अपने यात्रा वृतांत में स्थानीय इतिहास को भी कवर किया है, जो आम बोलचाल वाली भाषा में है। जिसे कोई भी आराम से समझ सकता है।
सबसे खास बात यह है कि कायनात जी एक फोटोग्राफर भी है, जिसका फायदा भी पाठक भी जरूर उठा रहे है। आप भी उनकी फोटोग्राफी का आनंद ले सकते है। उन्होने अपने ब्लॉग में सभी लेखों में अपने द्वारा क्लिक किये गये फोटाग्राफ का इस्तेमाल किया है। जिससे उनके ट्रेवल ब्लॉग में चार चांद लग गये है।
वैसे कायनात जी के ब्लॉग की टैगलाइन से भी आपको रूबरू करा दें, जो इस प्रकार है-
ऐसा नहीं है कि हिन्दी में अच्छे ब्लॉग लिखने वालों की कमी है। हिन्दी में लोग एक से एक बेहतरीन ब्लॉग्स लिख रहे हैं। पर एक चीज़ की कमी अक्सर खलती है। जहां ब्लॉग पर अच्छा कन्टेन्ट है वहां एक अच्छी क्वालिटी की तस्वीर नहीं मिलती और जिन ब्लॉग्स पर अच्छी तस्वीरें होती हैं वहां कन्टेन्ट उतना अच्छा नहीं होता। मैं साहित्यकार के अलावा एक ट्रेवल राइटर और फोटोग्राफर हूँ। मैंने अपने इस ब्लॉग के ज़रिये इस दूरी को पाटने का प्रयास किया है। मेरा यह ब्लॉग हिन्दी का प्रथम ट्रेवल फ़ोटोग्राफ़ी ब्लॉग है। जहाँ आपको मिलेगी भारत के कुछ अनछुए पहलुओं, अनदेखे स्थानों की सविस्तार जानकारी और उन स्थानों से जुड़ी कुछ बेहतरीन तस्वीरें।
Click here to Read < Rahagiri Blog >
Blog Profile | ब्लॉग परिचय | |
Blog | Rahagiri |
Since | 16 April 2016 |
Language | Hindi and English |
Type | Travel Blog |
Total Post | 182 Post |
Blogger | डा. कायनात काज़ी |
Owner Mail | kaynatkazi@gmail.com |
तो कैसा लगा आपको यह ब्लॉग राहगिरी ब्लॉग की संपादिका के साथ ही हमें भी जरूर बताएं।
Bhut hi ahhe blog ke bare me jankari di hai apne… aap hme sabhi trh ke blogs ke bare me information de rhe hai eske liye apka dhnywad sir
DHanyawad Rohtash Ji